गौ तस्करी मामले में जशपुर पुलिस की कार्रवाई:चोरी की 14 भैंसें ओडिशा से बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, एक अभी भी फरार

छत्तीसगढ़ के जशपुर से चोरी की गई 14 भैंसों को पुलिस ने ओडिशा के तलसरा से बरामद किया है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। मामला तुमला थाना क्षेत्र का है। सरकरा गांव के किसान जगमोहन यादव ने 16 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 मार्च को उनकी 14 भैंसें चरागाह से लापता हो गईं। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने विशेष टीम गठित की और मुखबिर और साइबर सेल की मदद से संदिग्ध देवनाथ यादव का पता लगाया। पूछताछ में उसने अपने साथी के साथ मिलकर भैंसों को चोरी कर ओडिशा में बेचने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने ऐसे पकड़ा तस्कर गिरोह पुलिस ने तलसरा, ओडिशा में छापेमारी कर खरीदार कृष्णचंद उर्फ पप्पू बारिक को गिरफ्तार कर लिया। मामले में भेजरीडांड़ निवासी देवनाथ यादव (23) और तलसरा, सुंदरगढ़ निवासी कृष्णचंद बारिक (53) को गिरफ्तार किया गया है। 14 चोरी हुई भैंसों की कुल कीमत लगभग 4.20 लाख रुपए आंकी गई। जांच में पता चला कि कृष्णचंद ने चोरी की गई भैंसों को 55,000 रुपए में खरीदा था और बाद में तस्कर से 30,000 रुपए वापस भी ले लिए। पुलिस ने देवनाथ यादव से 10,000 रुपए नकद जब्त किए, जबकि शेष रकम लेकर उसका फरार साथी भाग निकला। गौ-तस्करी के खिलाफ ‘ऑपरेशन शंखनाद’ जारी एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत अब तक करीब 800 गौ-वंश को तस्करी से बचाया गया है। इस कार्रवाई से ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ रही है, और वे गौ-तस्करी के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। जशपुर पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि जिले में गौ-तस्करी को पूरी तरह रोका जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *