गौ तस्करों के खिलाफ सीकर में आक्रोश मार्च:बजरंग दल,VHP कार्यकर्ता बोले-गौ तस्करी की सूचना देने पर हमारे साथ ही दुर्व्यवहार होता

गौ तस्करों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और गौ संरक्षण के लिए सख्त से सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर आज सीकर में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला। जो भारत माता मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर जमकर नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन भी सौंपा। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा ने हम पिछले कई समय से मांग करते आ रहे हैं कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए। जो लोग गौ तस्करी करते हैं उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। लेकिन जब हम किसी गौ तस्कर को पकड़ते हैं तो बजरंग दल के सदस्यों पर ही दुर्व्यवहार किया जाता है। उनके ऊपर ही मुकदमे दर्ज किए जाते हैं। हाल ही में जयपुर के चौमूं में बजरंग दल के कार्यकर्ता को बुरी तरह से मारा गया। जबकि उसने तो यही सूचना दी थी कि एक गाड़ी में गौ तस्करी की जा रही है। गाय हमारे सनातन धर्म की रीड की हड्डी है। भारत की संस्कृति में गाय मील का पत्थर साबित हो रही है। लेकिन वर्तमान में गौ माता का जो अपमान हो रहा है और हमारे कार्यकर्ताओं के साथ जो व्यवहार हो रहा है वह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि भविष्य में जरूरत पड़ती है तो विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल उग्र आंदोलन करने को भी तैयार है। आज जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन देकर मांग की गई है कि गौ माता के संरक्षण और उनकी सुरक्षा का नियम बने। इसके अलावा गौसेवकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। हर तहसील स्तर से लेकर जिला स्तर तक जितनी भी चौकी और पुलिस थाने हैं वहां भी गौ तस्करी से जुड़े मामलों पर त्वरित कार्रवाई हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *