बेमेतरा| कृषि उपज मंडी परिसर में 6 से 14 दिसंबर तक गौ प्रतिष्ठा यज्ञ एवं शिव महापुराण कथा होगी। दंडी स्वामी ज्योतिर्मयानंद महाराज कार्यक्रम में शामिल होंगे। आयोजन के लिए यज्ञशाला मंडप का निर्माण कार्य किया जा रहा है। समिति सदस्यों की देखरेख में कार्य को समय पर पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। आयोजन समिति के सदस्य लेखमणि पाण्डेय, रवि शास्त्री, अभन सेन, बेदराम साहू, महेंद्र गुप्ता, सीमा साहू, नीति अग्रवाल और वर्षा गौतम ने बताया कि गौ प्रतिष्ठा यज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का यह दूसरा वर्ष है। मंडी परिसर में कथा स्थल, निवास व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन भंडारे भी रहेगा।


