शिव सेना (UBT) जालोर कार्यालय में रविवार को महान गौ रक्षक शहीद मुरलीधर बोहरा की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन शिव सेना (UBT) जालोर उप जिला प्रमुख मांगीलाल जी साथूआ के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान शिव सेना (UBT) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद मुरलीधर बोहरा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ओर एक मिनट का मौन रखकर उनके बलिदान को नमन किया। गोरक्षा पर रखे विचार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जालोर शहर प्रमुख मिश्रीमल परिहार ने कहा कि गौ रक्षा के लिए शहीद मुरलीधर बोहरा के विचार आज भी समाज को प्रेरणा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौ माता की रक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। धोखे से हुई थी हत्या वक्ताओं ने बताया कि वर्ष 1999 में गौ माता की रक्षा करते समय गौ तस्करों द्वारा धोखे से शहीद मुरलीधर बोहरा की हत्या कर दी गई थी। उनके बलिदान के कारण आज संपूर्ण राजस्थान उन्हें एक महान गोरक्षक और गौ भक्त के रूप में स्मरण करता है। कार्यक्रम में जिला उप प्रमुख अनवर खान, तहसील प्रभारी बाबूलाल देवासी, बावतरा तहसील प्रमुख भंवर सिंह भाटी, शहर उप प्रमुख पूनमाराम, नगर प्रमुख सुरेश सागर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अतः में सभी ने संकल्प लिया कि शिव सेना (UBT) गौ माता की रक्षा एवं समाजहित के कार्यों के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।


