ग्रामीणों और श्रमिकों को मनरेगा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई

भास्कर न्यूज | कवर्धा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत हर माह की 7 तारीख को मनाए जाने वाले रोजगार दिवस का आयोजन जिले के वनांचल और मैदानी पंचायतों में किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रमिक शामिल हुए। उन्हें मनरेगा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। सुशासन तिहार की जानकारी दी गई। जिला पंचायत सीईओ अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 1 अप्रैल से मनरेगा के तहत मजदूरी दर 261 रुपए तय की गई है। नए परिवारों का पंजीयन, रोजगार कार्ड में नए सदस्यों के नाम जोड़ने, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र परिवारों की पहचान, निर्माण कार्यों से जुड़ी शिकायतों और सुझावों की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। हर परिवार को अधिक से अधिक रोजगार मिले, इसके लिए भी दिशा-निर्देश दिए गए। बताया कि रोजगार दिवस के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही उन्हें आजीविका संवर्धन से जोड़ा जा रहा है। प्रोजेक्ट उन्नति जैसे कार्यक्रमों से ग्रामीणों को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार की ओर बढ़ाया जा रहा है। रोजगार दिवस अब ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों में स्थानीय लोगों की भागीदारी का मजबूत जरिया बन गया है। इसी कारण जिले में भी हर माह की 7 तारीख को इसका आयोजन नियमित रूप से हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *