भास्कर न्यूज | राजनांदगांव दिग्विजय कॉलेज के समाज कार्य विभाग के विद्यार्थियों ने ग्राम रामपुर में शिविर लगाया। जहां ग्रामीणों की बीपी, शुगर, मलेरिया सहित रक्त जांच की गई। वहीं नेत्र विभाग ने ग्रामीणों के आंखों की जांच भी की। इसके बाद दवाइयों का वितरण किया गया प्राचार्य डॉ. सुचित्र गुप्ता और समाज कार्य विभाग के विभागाध्यक्ष ललिता साहू के मार्गदर्शन में उक्त शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम रामपुर के सरपंच यतीश कुमार सिंहा ने समाज कार्य विभाग व समस्त मेडिकल टीम का ग्रामीण शिविर आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं भविष्य में भी ऐसे आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की गई। उक्त ग्रामीण शिविर में क्रिश्चियन फैलोशिप नेत्र विभाग, जिला स्वास्थ्य विभाग, समता जन कल्याण, ग्राम रामपुर के सरपंच गण, समाज कार्य विभागाध्यक्ष ललिता साहू तथा अतिथि प्राध्यापक तारिणी साहू, शालिनी सोनी व समाज कार्य के विद्यार्थी उपस्थित रहे।


