रांची | जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने ग्रामीण इलाकों की शिकायतें सुनने के लिए टॉक टू डीसी कार्यक्रम शुरू करने का फैसला लिया है। इसे लेकर 6 मार्च 2025 को एनआईसी सभागार में संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। टॉक टू डीसी कार्यक्रम 8 मार्च 2025 को शुरू होगा। उपायुक्त सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आम लोगों की शिकायतें सुनेंगे। इस दौरान सभी विभागों के नोडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे। जिन पंचायतों में प्रज्ञा केंद्र नहीं हैं, वहां के लोग निकटतम पंचायत सचिवालय भवन में जाकर शिकायत दर्ज करा सकेंगे।


