ग्रामीणों को डराने-धमकाने का आरोपी गिरफ्तार:तहसीलदार ने शांति भंग करने पर न्यायिक हिरासत में बूंदी जेल भेजा

बूंदी जिले के डाबी थाना क्षेत्र में ग्रामीणों को डराने-धमकाने और शांति भंग करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लोकेश गुर्जर को तहसीलदार के समक्ष पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में बूंदी जिला कारागार भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान लोकेश गुर्जर (27) पुत्र शंभू गुर्जर निवासी जलोती गांव का निवासी है। उस पर जलोती गांव में दहशत फैलाने और आमजन को भयभीत करने का आरोप है। यह कार्रवाई बूंदी के जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर की गई। डाबी थानाधिकारी हेमराज शर्मा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने लोकेश गुर्जर को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में हेड कॉन्स्टेबल महावीर प्रसाद, कॉन्स्टेबल देवप्रकाश, दिनेश शर्मा और दीपक शर्मा शामिल थे। तहसीलदार के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में बूंदी जेल भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *