भास्कर न्यूज | बालोद भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख एवं वरिष्ठ नेताओं द्वारा हाल ही में बालोद जिले की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर उठाई गई मांगें अब पूर्ण हो गई हैं। यह मांगें तब सामने आईं जब छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं पंचायती राज मंत्री विजय शर्मा का बालोद दौरा हुआ था। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में जिले के वरिष्ठ नेताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की दयनीय स्थिति की जानकारी दी और ग्रामीणों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया था। मंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत चयनित सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए वित्त विभाग द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। जिसमे लाटाबोड से देवीनवागांव 3.10 किमी, डौंडी से कोपेडेरा 9.25 किमी, 3 गुरुर से नारागांव 32.10 किमी, भाटागांव से पायला 4.60 किमी, मेन रोड (एसएच-5) से नेवारीकला 2.55 किमी, पीचेटोला जबकसा से नर्रालगुड़ा 2.20 किमी, मेन रोड (टी-07) से चिखली 2.60 किमी, केरी जुंगेरा जामड़ी से पाटेश्वर धाम 4.60 किमी की मरम्मत व सुदृढ़ीकरण कार्य किया जाएगा।


