ग्रामीण ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच शुरू

कोरबा| एक ग्रामीण ने गांव के पास पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। उरगा थाना अंतर्गत तरदा गांव निवासी गेंद राम पटेल (45) रविवार सुबह 4 बजे घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। सुबह 6 बजे गांव के पास शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ पर फंदे पर लटकता देखा। घटना की जानकारी गांव में दी, मृतक के परिजन को भी बताया। उरगा पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां परिजन के समक्ष शव को फंदे से उतार पीएम के लिए भेजा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *