ग्रामीण विकास विभाग प्रमंडल का क्लर्क गिरफ्तार:10 हजार रुपए घूस लेते पकड़ाया, ग्रुप बीमा के पैसे निकलवाने के लिए मांगी थी रिश्वत

जमशेदपुर एसीबी की टीम ने सोमवार को सरायकेला-खरसावां के ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने लिपिक खेत्र मोहन महतो को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। राहुल कुमार ने रिश्वत देने से मना कर दिया एसीबी डीएसपी इंद्रदेव राम के अनुसार, आरोपी लिपिक ने विभाग में अनुकंपा पर नौकरी कर रहे राहुल कुमार से उनके दिवंगत पिता के ग्रुप बीमा के पैसे निकलवाने के लिए रिश्वत मांगी थी। राहुल कुमार ने रिश्वत देने से मना कर दिया। उन्होंने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। आरोपी को जमशेदपुर एसीबी मुख्यालय ले जाया गया एसीबी की टीम ने जिला मुख्यालय के बाहर एक चाय की दुकान पर जाल बिछाया। आरोपी लिपिक को वहीं से रिश्वत लेते पकड़ा गया। टीम उसे कार्यालय ले गई, जहां रिश्वत की राशि की गिनती की गई। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर जमशेदपुर एसीबी मुख्यालय ले जाया गया। इस कार्रवाई से जिला मुख्यालय में हड़कंप मच गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *