भास्कर न्यूज | कोरबा ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास दिवस का आयोजन किया गया। इसमें समय-सीमा पर आवास बनाने वाले हितग्राहियों को जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग ने सम्मानित किया। जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पंचायत चुईया में आयोजित कार्यक्रम में सीईओ नाग ने हितग्राहियों को प्रशस्ति-पत्र दिया। उन्होंने बाकी हितग्राहियों को भी जल्द आवास निर्माण पूरा करने प्रेरित किया। इसके साथ ही विकसित भारत-जी राम जी की अवधारणा और विशेषताओं की जानकारी देते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्यूआर कोड प्रणाली का उपयोग भी करें। विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर परिवारों के पीएम जनमन आवासों में पीएम सूर्य घर योजना के तहत सौर ऊर्जा के लाभ की जानकारी देते हुए संयंत्र लगवाने भी प्रोत्साहित किया। प्रधानमंत्री आवास निर्माण करने 90 दिन की समय-सीमा तय है। इसके तहत आवास बनने पर प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधि के साथ अधिकारी मौजूद थे।


