ग्रामोदय विश्वविद्यालय में दो गुटों के बीच भिड़ंत:लाठी-डंडों से हमला, कई छात्र घायल; पुलिस ने दो को पकड़ा

सतना जिले के चित्रकूट स्थित ग्रामोदय विश्वविद्यालय में बुधवार देर रात एग्रीकल्चर विभाग के छात्रों के बीच बड़ा विवाद हो गया। हॉस्टल में तीन गुटों के छात्रों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। लाठी-डंडे चलने से कई छात्र घायल हो गए। घायलों का इलाज कैंपस के स्वास्थ्य केंद्र और अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय में तीन छात्र गुट सक्रिय हैं—चंबल गुट, हॉस्टल गुट और आरोग्यधाम गुट। पुराने विवाद के कारण चंबल और आरोग्यधाम गुट के छात्रों में झगड़ा हुआ। पुलिस के पहुंचने से पहले कुछ छात्र मौके से भाग गए। पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पीछा करते हुए चंबल गुट के दो छात्रों टीकम सिंह और अरुण कटारे को मिश्रा ढाबे के पास पकड़ा। दिव्यांग छात्र भी घायल
मारपीट में एक दिव्यांग छात्र भी घायल हुआ, जिसे भी छात्रों ने नहीं छोड़ा। घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन पर कार्रवाई न करने के आरोप लग रहे हैं। छात्रों का कहना है कि वे पहले भी गुटबाजी की शिकायत कर चुके थे, लेकिन कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया। झगड़े की वजह रैगिंग बताई जा रही है। छात्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले ध्रुव नाम के फर्स्ट ईयर छात्र की रैगिंग हुई थी। यह बात सामने आने पर आरोपी सीनियर छात्र अरुण कटारे ने बाहरी लड़कों के साथ हॉस्टल आकर मारपीट की, जिसके बाद मामला बढ़ गया। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *