ग्राम अचौद में लोककला महोत्सव 6 को

कलंगपुर| नवीन युवा मित्र समिति एवं ग्रामवासी अचौद के संयुक्त तत्वावधान में शरद पूर्णिमा पर 6 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से लोककला महोत्सव रखा गया है। कार्यक्रम शुभारंभ के मुख्य अतिथि विधायक कुंवरसिंह निषाद होंगे। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर करेंगे। महोत्सव में जय सेवा मांदरी आदिवासी नृत्य कोसाहरपुली कोंडागांव, जय मां सरस्वती रामधुनी परिवार दैहान बांधाबाजार राजनांदगांव, राजहंस मानस परिवार सोनसायटोला अम्बागढ़ चौंकी, हास्य प्रहसन घेवर यादव एवं भोलाराम साहू टेकापार रात्रि मे लोकरागिनी रिखी क्षत्रिय कृत मरौदा भिलाई की प्रस्तुति होगी। यह जानकारी समिति के भोलाराम साहू एवं कुमार सेन ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *