राजनांदगांव| ग्राम इंदावानी में 12 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाई जाएगी। पीतांबर साहू ने बताया कि जन्म उत्सव पर सुबह 9 बजे बाइक रैली निकाली जाएगी। दोपहर 12 बजे से पूजा-अर्चना व हवन होगा। शाम 5 बजे से लोक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सिंघोला से मां भानेश्वरी मानस परिवार, सिकोसा से लोक चिन्हारी भरथरी, बिल्हरी से जय मां सरस्वती रामधुनी मंडली ग्राम खुर्सीपार व इंदावानी से जय मां शेरावाली बालिका जस परिवार प्रस्तुति देंगी।


