ग्राम उत्थान शिविरों में पीएम आवास लाभार्थियों को सौंपी गृह प्रवेश की प्रतीकात्मक चाबियां

भास्कर न्यूज| जैसलमेर राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक गिरदावर सर्किल स्तर पर 5 फरवरी से 9 फरवरी तक एक दिवसीय विशेष ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को जैसलमेर, देवीकोट, फलसूंड एवं बीदा में ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन किया गया। देवीकोट स्थित अटल सेवा केंद्र में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के 11 अधिकारी एवं कार्मिकों ने भाग लेकर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किए। यह शिविर देवीकोट, रासला, कीता, छोड़ व छोड़िया सहित आसपास की ढाणियों के ग्रामीणों के लिए उपयोगी साबित हुआ। शिविर प्रभारी एवं विकास अधिकारी केवाराम ने बताया कि शिविर में प्रशासक सफियत, सहायक विकास अधिकारी रासाराम, संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ. उमेश वरगंटिवार, आरआई सुगनसिंह, ग्राम पंचायत देवीकोट के कनिष्ठ सहायक कमलेश प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देवीकोट निवासी अलूद खान पुत्र मक्के खान एवं केहर फकीर की ढाणी निवासी रसूल खान पुत्र लतीफ खान को स्वयं के गृह प्रवेश के लिए प्रतीकात्मक चाबी सुपुर्द की गई। इस अवसर पर लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर किसानों को मृदा परीक्षण कार्ड भी वितरित किए गए। शिविर में ग्रामीण, लाभार्थी मौजूद रहे। जिले के पोकरण, माड़वा एवं सोनू में रविवार को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इसी क्रम में 9 फरवरी को सुल्ताना, आसकंद्रा, चेलक एवं म्याजलार में शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर प्रतापसिंह ने इन शिविरों के सफल एवं प्रभावी आयोजन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपे गए उन्होंने विभागों से समन्वय बनाकर किसानों एवं पशुपालकों को अधिकतम लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *