ग्राम उत्थान शिविर: 10 दिन में लगेंगे 2,839 शिविर

जयपुर| पंचायत चुनावों से पहले प्रदेश में पहली बार हर गिरदावर सर्किल पर ग्राम उत्थान शिविर लगा कर सरकार आम जनता व किसानों तक पहुंचेगी। आगामी 23 जनवरी से 9 फरवरी तक चलने वाले इस विशेष अभियान के जरिए प्रदेशभर में 10 दिनों में 2 हजार 839 शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में बिजली, रोजगार और जमीन से जुड़े काम होंगे। इसके साथ ही किसानों के सरकारी योजनाओं से सब्सिडी से लेकर रजिस्ट्रेशन तक काम होगा। इन शिविरों को आगामी ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM-2026) से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने की तैयारी है। सभी शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेंगे। इससे पहले 22 जनवरी को ग्राम सभाओं में ग्रामीणों को शिविरों की जानकारी दी जाएगी। दो चरणों में होंगे शिविर पहला चरण: 23, 24, 25 और 31 जनवरी दूसरा चरण: 1 फरवरी और 5 से 9 फरवरी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *