ग्राम खिलाही में सात दिवसीय शिविर के दौरान ग्रामीणों को किया जागरूक

चिल्फीघाटी। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल ग्राम चिल्फी के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम खिलाही में सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। स्वयं सेवकों द्वारा गांव में नशा मुक्ति, बाल विवाह रोकथाम, बालिका शिक्षा पर लोगों को जागरूक किया। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। शिविर में बौद्धिक चर्चा में डॉ. जैनेंद्र दीवान का आगमन हुआ। उन्होंने बच्चों को जीवन में सफलता हासिल करने के लिए परिश्रम करने प्रेरित किया। साथ में छत्तीसगढ़ी-भोजपुरी फिल्म के हास्य कलाकार हेमलाल कौशल उपस्थित थे। समापन समारोह में विशेष पिछड़ी जनजाति प्राधिकरण अध्यक्ष पुसु मेरावी, ग्राम पंचायत शीतलपानी उपसरपंच, प्राथमिक शाला ग्राम खिलाही प्रधान पाठक अंतराम धुर्वे उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *