पलारी| ग्राम पंचायत कोसागोंदी में हुए पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित हो गए। तुलसी साहू ने 55 वोट से जीत दर्ज कर सरपंच पद हासिल किया। उन्हें 462 वोट मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी तामेश्वरी सिन्हा को 407 वोट मिले। कीर्ति साहू को 405, लक्ष्मी निषाद को 319, योगेश्वरी को 140 और जमुना को 62 वोट मिले। श्याम लाल यादव, चंद्रिका ठाकुर, मुकुंद साहू, सूर्यकांत साहू, बिसाहिन निषाद, लूप्रभा साहू, पद्मिनी साहू, पुष्पा निषाद, नीता निर्मलकर, सोमन साहू, जागेश्वरी साहू, दुलिया निषाद, कोमिन साहू, मदन यादव पंच बने।


