ग्राम पंचायत धरमपुरा में हितग्राहियों को दी गईं पक्के आवास की चाबियां

भास्कर न्यूज | कवर्धा ग्राम पंचायत धरमपुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान निर्माण किए गए हैं। रविवार को कार्यक्रम आयोजित कर जिला पंचायत सभापति डॉ. वीरेन्द्र साहू ने लाभान्वित हितग्राहियों को उनके पक्के आवास की चाबियां सौंपी। इस दौरान स्वयं का घर पाने की खुशी हितग्राहियों के चेहरों पर साफ झलक रही थी। कार्यक्रम में डॉ. साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र और राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजना है। इसका उद्देश्य गरीब और वंचित परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थायी आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने इस योजना को सामाजिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। डॉ. साहू ने कहा कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के संवेदनशील दृष्टिकोण और मजबूत संकल्प के कारण गरीबों का पक्का घर बनाने का सपना तेजी से साकार हो रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और हितग्राही उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *