कांकेर| कच्चे अंतर्गत ग्राम पर्रेकोड़ो में 5 वर्षीय बालक की सांप के डसने से मौत हो गई। ग्राम पर्रेकोड़ो के दिव्यांग गावड़े (5) को सांप ने डस लिया। सुबह 5 बजे के दौरान घर में सो रहा था। तभी जहरीले सर्प ने दिव्यांग गावड़े को डस लिया। जिससे दिव्यांग को कांकेर जिला अस्पताल लाया गया था। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


