ग्राम बघमरा में शोभायात्रा निकाली गई

बालोद| ग्राम बघमरा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। प्रथम दिवस पर शाम को कथा स्थल से गाजे-बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई। महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश उठाए मंगलगीत गाती हुई आगे बढ़ रही थीं । कलश शोभायात्रा के बाद पंडित लोकेश शर्मा ने वेदी व ग्राम के देवी-देवताओं की विशेष पूजा-अर्चना की। ग्राम प्रमुखों ने कथा वाचक का माल्यार्पण कर शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। कथा प्रतिदिन दोपहर डेढ़ बजे से शाम 5 बजे तक नियमित रूप से होगी। 24 जनवरी को सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, 25 को प्रहलाद चरित्र, 26 को कृष्ण जन्मोत्सव, 27 को रु​िक्मणी विवाह, 28 को सुदामा चरित्र, 29 जनवरी को परीक्षित मोक्ष, तुलसी वर्षा, चढ़ोत्तरी शोभायात्रा निकाली जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *