ग्राम बसखली में मिले रेजिन कैप्सूल का कराया नष्टिकरण

ग्राम बसखली में मिले रेजिन कैप्सूल का कराया नष्टिकरण
कोतमा।
गत तीन जनवरी को थाना कोतमा में इस आशय की सूचना प्राप्त हुई की ग्राम बसखला में ठोडहा तालाब के पास कोई संदिग्ध वस्तु पड़ा है। उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कोतमा के द्वारा पुलिस टीम भेजकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। कोतमा पुलिस की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर उक्त संदिग्ध वस्तु की तस्दीक किया गया। तथा जेएमएस कंपनी के अधिकारियों के द्वारा उक्त वस्तु की जांच करायी गई। जेएमएस कंपनी के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि यह रेजिंग कैप्सूल है जो खदानों में छत पर रूफ होल रॉड को पकड़ बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। पहले इसका उपयोग सीमेंट कैप्सूल के रूप में किया जाता था। उक्त पदार्थ को खदान के कर्मचारियों के द्वारा नस्टीकरण किया गया था। किंतु खदान के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण यह बच गया था। कोतमा पुलिस टीम के द्वारा उक्त पदार्थ (रेसिंग कैप्सूल) को जेएमएस कंपनी के सुपुर्द कर पुनः नष्ट करा दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा युक्त पदार्थ के नस्तीकरण में लापरवाही पाए जाने वाले अधिकारी कर्मचारियों के विरुद्ध कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *