कांकेर| दुधावा चौकी अंतर्गत ग्राम बांगाबारी के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। ग्राम बांगाबारी नयापारा के प्रताप सिंह नेताम (35) ने 26 मार्च को जंगल के खेत किनारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। अभी युवक प्रताप सिंह नेताम के आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।


