कलंगपुर। ग्राम मोखा में साहू समाज के किचन व टीन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर, जनपद सदस्य दीपक साहू व सरपंच भीखम सिंह साहू ने किया। पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि गांव को अग्रणी करने के लिए वह हमेशा आगे रहे हैं। इस गांव ने हमेशा मुझे आशीर्वाद व सहयोग प्रदान किया है तथा हमेशा ही विभिन्न सकारात्मक कार्य कर गांव की एक अलग पहचान बनी है। भविष्य में और भी जो सहयोग होगा वह सबके सामूहिक सहयोग से करते रहेंगे। इस दौरान मिलन साहू, लोकनाथ, रिखिराम साहू, लीला मंडावी, घनश्याम साहू, मोहित साहू, हीराधर साहू, ईश्वर साहू, रेखराम साहू, केजूराम कोटवार, गौकरण साहू, पृथ्वीराम साहू, निरंजन साहू, आनंदराम साहू, ममता साहू, खेमिन साहू, कुलेश्वरी साहू, मनहरण साहू, लिखन साहू, विजय साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


