ग्रिजली विद्यालय में नन्हे कान्हाओं की रंगारंग प्रस्तुतियां

ग्रिजली विद्यालय में जन्माष्टमी पर रंगारंग कार्यक्रम हुए। छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण, सुदामा और वासुदेव जैसे पात्रों की झांकी पेश की। दही-हांडी, बांसुरी सजाना और कृष्ण-राधा परिवेश में प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम की शुरुआत सीईओ प्रकाश गुप्ता और प्राचार्या अंजना कुमारी ने श्रीकृष्ण की पूजा से की। हिंदी शिक्षिका मधुलिका गुप्ता ने हिंदी में और कक्षा 2 के छात्र आयुष्मान ने अंग्रेज़ी में भाषण दिया। बच्चों को श्रीकृष्ण के झूले को झुलाने का अवसर भी मिला। कक्षा 2 की छात्रा परी, मयंक और अनमोल यादव ने विशेष नाट्य प्रस्तुति दी। संचालन रियांशु और अयान खान ने किया। ‘जेल’ दृश्य का मंचन हर्षित कुमार और हर्षित ने किया। पहरेदार बने अनन्या, अयान और आर्यन। वासुदेव की भूमिका खुशी और अहमद राजा ने निभाई। यशोदा-नंद बने शौर्य। नाग-नृत्य में ऋत्विक, सिया, सक्षम, कुंज, परी, निष्ठा, लकी, नितेश, अभय राजवंश, परिनिधि, आरव और वेदांत ने भाग लिया। अंत में सीईओ और प्राचार्या ने छात्रों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की तरह छात्र भी समाज के लिए प्रेरणा बनें। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक राजीव रंजन सिंह, प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर प्रीति जगनानी और शिक्षिकाओं- शिल्पी भदानी, श्वेता प्रकाश, महिमा, सारिका देवी, अनु कपसीमे, सुषमा, काजल परवीन, आरती, एवेली, श्वेता प्रियम्वदा, मधुलिका गुप्ता, रिंकी, दीप्तिमा मिश्रा, संजय कुमार और संवेच्छा का योगदान रहा। यूकेजी से कक्षा 2 तक के बच्चों ने बाल-लीलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *