ग्रीन वैली स्कूल में खेल महोत्सव का शुभारंभ

भीलवाड़ा | ग्रीन वैली स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव “पर्स्यूट 2026” का शुभारंभ उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। यह खेल महोत्सव आगामी 10 दिनों तक आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने अनुशासन, एकजुटता और सच्ची खेल भावना का परिचय देते हुए खेल भावना निभाने की शपथ ली। खेल महोत्सव के पहले दिन विभिन्न हाउस खेलों के फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए। इनमें क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, शतरंज के साथ-साथ कई ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाएं शामिल रहीं। सभी विद्यार्थियों ने पूरे जोश, ऊर्जा और समर्पण के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया और खेल मैदान में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के निदेशक डॉ. दिव्यज्योत भाटिया ने कहा कि यह 10 दिवसीय खेल महोत्सव ग्रीन वैली स्कूल की मजबूत खेल संस्कृति और जीवन में खेलों के महत्व को दर्शाता है। विद्यालय प्रबंधन ने ‘पर्स्यूट 2026’ को यादगार बनाने की उम्मीद जताई। साथ ही ग्रीन वैली स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए प्लेग्रुप से कक्षा बारहवीं तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी भी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *