भीलवाड़ा | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीधी भर्ती कोटा के तहत ग्रुप-ए, बी और सी परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने टियर-1 परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, वे अब वेबसाइट cbse.gov.in से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। भीलवाड़ा | एनटीए ने जेईई-मेन जनवरी सेशन के एडमिट कार्ड जारी किए। कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन पेपर 21 से 29 जनवरी तक होंगे। अभी 21 से 24 जनवरी तक की परीक्षाओं के एडमिट कार्ड डाउनलोड हो रहे हैं। जिन्होंने आवेदन आधार कार्ड से नहीं भरा उन्हें बायोमेट्रिक जांच के लिए पेपर के दिन एक घंटा पहले आना होगा। भीलवाड़ा | प्राइवेट बस ऑपरेटर्स ने केंद्र सरकार के बॉडी कोड नियम और केंद्रीय व राज्य परिवहन नीतियों के विरोध में आंदोलन की चेतावनी दी है। राज्य महासंघ के बैनर तले 24 जनवरी को प्रदेशभर में सभी प्रकार की निजी यात्री बसों का सांकेतिक चक्का जाम रहेगा।


