ग्रेटर नोएडा में एनकाउंटर, बदमाश के पैर में लगी गोली:10 से अधिक चोरी की वारदात को दे चुका है अंजाम

ग़्रेटर नोएडा में पुलिस की बदमाश के साथ मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर में बदमाश के पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश की पहचान सूरज के रूप में हुई। बदमाश के पास से एक तमंचा, 2 कारतूस, बाइक और 40 हजार की नकदी बरामद हुई। ADCP ने बताया- कोतवाली सूरजपुर की पुलिस टीम मोजर बीयर गोल चक्कर पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी प्लेटिना बाइक से एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया। लेकिन उसने बाइक नहीं रोकी और भागने लगा। फिर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान सूरज पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई। ADCP ने बताया- यह बड़े ही शातिर किस्म का चोर है, जो एक 10 से ज्यादा चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। इस पर अलग-अलग थाना क्षेत्र में 7 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल बदमाश के अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *