छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज रामचंद्रपुर विकासखंड में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सनवाल त्रिशूली मार्ग पर सड़क निर्माण के दौरान ग्रेडर मशीन ड्राइवर की लापरवाही से 3 साल बच्चे की मौत हो गई। जबकि उसके दादा का पैर टूट गया। घटना त्रिशूली गांव के पास हुई। दरअसल, नंदलाल गुप्ता (45) अपनी मां लालो देवी (65) और पोते आकर्ष (3) के साथ उत्तर प्रदेश के घघरा से अपने गांव लौट रहे थे। गंगा पंडो के घर के पास सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। नंदलाल ने ग्रेडर मशीन को देखकर अपनी बाइक रोक दी। मशीन ने बाइक को कुचला ग्रेडर चालक ने लापरवाही से मशीन को पीछे की ओर चलाया। मौके पर मौजूद इब्राहिम और पोकलेन ड्राइवर ने आवाज दी, लेकिन चालक ने नहीं सुना। इस दौरान नंदलाल और उनका पोता मशीन की चपेट में आ गए। महेंद्र साव और इब्राहिम ने दोनों को बाहर निकाला। बच्चे की कुछ देर बाद मौत हो गई। आरोपी ड्राइवर फरार सनवाल थाना प्रभारी गजपति मिर्रे के अनुसार, ग्रेडर मशीन चालक राजेश जायसवाल के खिलाफ भारतीय न्याय विधान की धारा 106 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी चालक फरार है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था की कमी को लेकर ठेकेदार और विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


