ग्रेड फोर्थ एग्जाम सेंटर एंट्री से पहले उतरवाई चुन्नी-ज्वेलरी:थ्री लेयर चैकिंग में जूते पहन कर आए परीक्षार्थी को रोका, नंगे पैर मिला प्रवेश

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से ग्रेड फोर्थ एग्जाम का आज अंतिम दिन है। परीक्षा सेंटरों पर 9 बजे के बाद एंट्री नहीं दी गई है। इससे पहले सेंटरों पर लंबी-लंबी लाइनें लग गई। सेंटर में प्रवेश देने से पहले परीक्षार्थियों की कड़ी चैकिंग की गई। गाइडलाइन जारी होने के बावजूद सेंटरों पर अभ्यर्थी चुन्नी, दुपट्टा, कंगन, कान की बाली पहनकर पहुंच रहे है। दुपट्‌टा व चुन्नी को सेंटर के बाहर पेड़ों ओर दीवार पर उतार पर लटकाया। सभी परीक्षा केंद्रों पर फुल स्लीव्स की शर्ट पहनने वाले कैंडिडेट को एंट्री नहीं दी गई। वहीं, फीमेल कैंडिडेट को बिना चुन्नी के ही प्रवेश मिला। पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई। वहीं दूसरी पारी की एग्जाम दोपहर 3 बजे से होगी। 9 बजे के बाद सेंटर पर एंट्री नहीं रविवार को अंतिम दिन सुबह 8 बजे से सेंटरों पर लाइनें लगी गई। बॉयज व गर्ल्स लाइनों की अलग-अलग चैकिंग की गई। इसके बाद ही अभ्यर्थियों को सेंटर पर एंट्री दी गई है। 9 बजे के बाद एग्जाम सेंटर पर अभ्य​र्थियों को एंट्री नहीं मिली। जींस और जूते पहने आए परीक्षार्थी को रोका परीक्षा सेंटरों पर थ्री लहर चैकिंग की जा रही है। फिजिकल और डॉक्यूमेंट चैक करने के बाद बायोमैट्रिक से स्क्रीनिंग करने के बाद एग्जाम सेंटर में एंट्री दी गई। चैकिंग के दौरान बिछुडिय़ां, कानों की बालिया, नाक की फीणी, दुपट्‌टा, कंगन पहने आभूषण को खुलवाए गए। वहीं, जूते व जींस पहनने आए अभ्यर्थी को भी रोका गया। इसके बाद ही परीक्षार्थी सेंटर पर एंट्री दी गई है। दूसरे दिन शनिवार को पहली पारी में 88.93 एवं दूसरी पारी में 91.43 फीसदी उपस्थिति परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत ने बताया- शनिवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर शनिवार को दो पारियों में शांतिपूर्ण परीक्षा हुई। परीक्षा की दोनों पारियों में कुल 90.64% अभ्यर्थियों ने पेपर दिया। उन्होंने बताया कि प्रथम पारी में 5016 में से 4511 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 505 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह दूसरी पारी 5016 में से 4586 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 430 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। फ्री बस सेवा, बस स्टैंड पर परीक्षार्थी की भीड़ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की ​सुविधा के लिए रोडवेज विभाग द्वारा शुरू की गई फ्री बस सेवा में सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ नजर आई। सुबह से ही रोडवेज बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों की भीड़ दिखाई दी। शनिवार को बाड़मेर से जोधपुर के लिए 63 बसों का संचालन किया गया। जैसलमेर के लिए 8 बसों का संचालन किया तथा बाड़मेर से चौहटन में संचालित बसों द्वारा 32 चक्कर लगाए गए। रोडवेज सुबह 4 बजे से अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस सेवा का संचालन किया। शहर के 19 परीक्षा केंद्रों पर तैनात पर्यवेक्षक और पुलिस कर्मियों द्वारा अभ्यर्थियों की जांच की गई। परीक्षा सेंटरों पर कड़ी चैकिंग, बायोमैट्रिक के बाद एग्जाम सेंटर में अभ्यर्थियों को एंट्री दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *