ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026:केंड्रिक लैमर ने रचा इतिहास, दलाई लामा ने जीता पहला ग्रैमी पुरस्कार, लेडी गागा और जस्टिन बीबर की शानदार परफॉर्मेंस

लॉस एंजेलिस में 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन हुआ। इस दौरान केंड्रिक लैमर ने बेस्ट रैप एल्बम का अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया। वह अब इस श्रेणी में सबसे ज्यादा बार ग्रैमी जीतने वाले रैपर बन गए हैं। वहीं, तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता। 9 नॉमिनेशन के साथ ग्रैमी अवॉर्ड्स में एंट्री केंड्रिक लैमर को इस साल ग्रैमी में 9 नॉमिनेशन मिले थे। उन्होंने कई बड़े अवॉर्ड जीते। अब उनके पास कुल 26 ग्रैमी अवॉर्ड हैं। बेस्ट रैप एल्बम और बेस्ट रैप सॉन्ग जीतकर उन्होंने हिप-हॉप म्यूजिक में इतिहास बना दिया। इस जीत के साथ केंड्रिक ने Jay-Z का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दलाई लाला को मिला पहला ग्रैमी अवॉर्ड इस बार का ग्रैमी अवॉर्ड्स बेहद खास रहा, क्योंकि सिर्फ पॉप और रैप ही नहीं बल्कि आध्यात्मिकता की भी झलक भी देखने को मिली। 90 साल की उम्र में तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने बेस्ट ऑडियो बुक, नरेशन और स्टोरीटेलिंग कैटेगरी में अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता। यह अवॉर्ड उन्हें अपने एल्बम ‘मेडिटेशन: द रिफ्लेक्शन्स ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ के लिए मिला। वहीं लेडी गागा, मशहूर निर्माता सर्कट और जैक एंटोनॉफ को 7-7 नॉमिनेशन मिले हैं। तीनों के नाम अलग-अलग कैटेगरी में शामिल किए गए हैं। इनके बाद बैड बनी, लियोन थॉमस और सबरीना कारपेंटर हैं, जिन्हें 6-6 नॉमिनेशन हासिल हुए हैं। 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 को ट्रेवर नोआ ने होस्ट किया। रविवार रात (भारत में सोवार की सुबह) इस म्यूजिकल नाइट में कई दिग्गज कलाकारों ने शानदार परफॉर्मेंस दी। लेडी गागा, जस्टिन बीबर, फैरेल विलियम्स और पॉप सेंसेशन सबरीना कारपेंटर ने अपने हिट गानों पर परफॉर्म कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *