टोंक|राजकीय मेडिकल कॉलेज में होने वाले ग्लोबल राजमेडिकॉन-2026 के पोस्टर का विमोचन शनिवार को किया गया। कॉलेज प्राचार्य लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि कुलपति राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय प्रो. डॉ. प्रमोद येवले ने पोस्टर का विमोचन किया। प्राचार्य शर्मा ने बताया कि आगामी 24 व 25 जनवरी 2026 को कार्यक्रम होगा। सम्मेलन चिकित्सा जगत की नवीनतम खोजों, अनुसंधान एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य का एक वैश्विक मंच होगा।


