ग्वालियर की दीवारों पर बनाई कलाकृतियां:नगर निगम की पहल पर शहर को मिला नया स्वरूप, जागरूकता का संदेश दिया

ग्वालियर नगर निगम ने शहर की प्रमुख दीवारों को सुंदर बनाने के लिए एक अभियान शुरू किया है। इस पहल में शहरवासी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दीवारों पर आकर्षक कलाकृतियां बना रहे हैं। इन चित्रों के माध्यम से स्वच्छता, यातायात और पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता संदेश भी दिए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश आनंद पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ ओएसडी नवीन शर्मा, नगर निगम कमिश्नर संघप्रिय और पार्क नोडल अधिकारी पवन बंसल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। सभी अतिथियों ने प्रतिभागियों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों का अवलोकन किया और कलाकारों से उनकी कला तथा उसके पीछे के संदेशों के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम के विजेताओं को नगद पुरस्कार भी प्रदान किए गए। प्रथम पुरस्कार के रूप में 5100 रुपए वेदांत शर्मा और उनकी टीम को दिए गए। द्वितीय पुरस्कार 3100 रुपए रोहित वर्मा और उनकी टीम को मिला, जबकि तृतीय विजेता आदित्य परिहार और उनकी टीम को 2100 रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर ज्योति दोहरे ने किया। न्यायमूर्ति आनंद पाठक ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शहर के लिए ब्रश उठाना एक बड़ी बात है, जो वाकई काबिले तारीफ है। उन्होंने जोर दिया कि पुरस्कार मिलना एक अलग बात है, लेकिन शहर की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखने में प्रतिभागियों का सहयोग बेहद प्रशंसनीय है। ग्वालियर के बैजाताल पर नगर निगम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। सैकड़ों की संख्या में नागरिकों और कलाकारों ने इस अभियान में भाग लिया, जिससे यह पहल सफल रही। सैकड़ों की संख्या में लोग हुए शामिल
ग्वालियर के बैजाताल पर नगर निगम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में लोग इस कार्यक्रम में भाग लेते नजर आए
असमाजिक तत्वों ने खराब की थी पेंटिंग। इस दौरान नगर निगम की दीवारों पर 72 कलाकृतियों बनाई गई। जिनमें सेव अर्थ, ग्वालियर फोर्ट, स्वच्छता मिशन, ट्रैफिक सिग्नल इंडिकेशन, टूरिस्ट प्लेस ऑफ ग्वालियर, पर्यावरण बचाओ, शिक्षा से संबंधित लोगों जागरूक करने के लिए विभिन्न संदेश दिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *