ग्वालियर कोर्ट में अंबेडकर प्रतिमा पर विवाद:भीम सेना प्रमुख तंवर जाएंगे ग्वालियर; हरियाणा-मध्य प्रदेश में अलर्ट; MP सरकार को भेजा चेतावनी वीडियो

संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर ग्वालियर हाईकोर्ट बेंच में विवाद बढ़ गया है। गुरुग्राम से भीम सेना का एक दल राष्ट्रीय अध्यक्ष सतपाल तंवर के नेतृत्व में सोमवार को ग्वालियर जाएगा। भीम सेना के ऐलान के बाद हरियाणा से लेकर मध्य प्रदेश तक सुरक्षा एजेंसियां ​​सतर्क हो गई हैं। गुरुग्राम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भीम सेना प्रमुख सतपाल तंवर ने कहा कि अगर मध्य प्रदेश सरकार कोई फैसला नहीं लेती है तो हरियाणा से भीम सेना के बड़ी संख्या में युवा मध्य प्रदेश और जयपुर पहुंचेंगे। वे खुद सोमवार को ग्वालियर जा रहे हैं। जहां पहले से ही सैकड़ों भीम सैनिक मौजूद रहेंगे। इसके अलावा भीम सेना की टीमें जयपुर कूच करने के लिए तैयार हैं। मध्य प्रदेश सरकार के लिए भेजा वीडियो सतपाल तंवर ने मध्य प्रदेश सरकार को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश भी भेजा है। जिसमें उन्होंने ग्वालियर आने का ऐलान किया है। लोगों के विरोध पर प्रतिमा का काम रोका गया दरअसल ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाई जानी थी, लेकिन कुछ लोगों ने विरोध कर दिया। जिसके बाद प्रतिमा लगाने का काम रोक दिया गया। इसी मुद्दे को लेकर गुरुग्राम में भीम सेना की तरफ से ऐलान किया गया कि अगर मध्य प्रदेश में बाबा साहेब की प्रतिमा नहीं लगाई तो जयपुर कोर्ट में लगी मनु की प्रतिमा हटा दी जाएगी। बसपा नेता मायावती दे चुकी है बयान हाल ही में बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी बाबा साहेब की प्रतिमा लगाने को लेकर बयान दिया था। उनके बयान के बाद अब भीम सेना के फायर ब्रांड नवाब सतपाल तंवर की ग्वालियर आने की सूचना से मध्य प्रदेश सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चार दिन पहले भी सतपाल तंवर के बयान से राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश तक हलचल मच गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *