ग्वालियर-झांसी हाइवे पर चिरूला थाने के सामने हादसा:कोहरे में नहीं दिखा कंटेनर; पीछे से घुसी कार व बाइक, एक की मौत, छह घायल

ग्वालियर-झांसी हाइवे पर चिरूला थाने के सामने घने कोहरे में तेज रफ्तार कार और बाइक एक साथ ट्रक में पीछे से घुस गईं। हादसे में कार चालक राजकुमार उर्फ मोनू गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवती और एक पुलिसकर्मी समेत 6 लोग घायल हो गए। दो की हालत नाजुक है। घायलों को एफआरवी और एनएचएआई की एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें ग्वालियर व झांसी रेफर किया गया। थाना प्रभारी चिरूला नितिन भार्गव ने बताया किहादसा रात करीब डेढ़ बजे हुआ। कार यूपी 14 सीएच 1819 और बाइक टीएस 07 केजी 5403 ट्रक एचआर 55 एपी 9187 में पीछे से टकराईं। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है, चालक फरार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *