ग्वालियर नयागांव CRPF में दीक्षांत परेड आज:ADG संदीप खिरवार लेंगे सलामी, बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त जवान होंगे शामिल

ग्वालियर के नयागांव स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के प्रशिक्षण महाविद्यालय में आज, 16 जनवरी को दीक्षांत परेड का आयोजन किया जाएगा। यह महाविद्यालय एबी रोड पनिहार पर स्थित है। इस दीक्षांत परेड में बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त जवान और टेक्निकल (बिगु.) के जवान शामिल होंगे। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अपर महानिदेशक संदीप खिरवार इस परेड के मुख्य अतिथि होंगे और सलामी लेंगे। यह दीक्षांत परेड सुबह 9:10 बजे शुरू होगी। दीक्षांत परेड शुरू होने से पहले मुख्य अतिथि द्वारा परेड कनेक्शन किया जाएगा, इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज रक्षक टोली का परेड प्रांगण में आगमन, राष्ट्रीय सलूट होगा। दीक्षांत परेड समाप्ति के बाद शपथ समारोह कार्यक्रम किया जाएगा। CRPF कैंप में दीक्षांत परेड शपथ ग्रहण करने के उपरांत प्रशिक्षण प्राप्त 132 जवानों को पुरस्कार वितरण किए जाएंगे। यह पुरस्कार मुख्य अतिथि ADG संदीप खिरवार के हाथों द्वारा सभी 132 जवानों को दिए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *