ग्वालियर में एटीएम काटकर लाखों की लूट:सीसीटीवी में कैद बदमाश; सफेद कार में आए, 17 मिनट में अंजाम देकर फरार

ग्वालियर में बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए एसबीआई के एटीएम को काटकर कैश लूट लिया। यह वारदात गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात 3:17 बजे बहोड़ापुर के आनंद नगर इलाके में हुई। बदमाशों ने एटीएम मशीन को काटकर कैश निकाला। फिलहाल लूटे गए कैश की सही जानकारी बैंक प्रबंधन के आने के बाद ही मिल सकेगी। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के दौरान एक सफेद ब्रेजा जैसी कार में कुछ संदिग्ध नजर आए। पुलिस को वारदात का तरीका हरियाणा के मेवाती गैंग का लग रहा है, लेकिन इसी महीने डबरा में हुई 9 लाख की एटीएम लूट में सहारनपुर की वाहिद गैंग का नाम सामने आया था। पुलिस फिलहाल दोनों गैंग की तलाश और घटना की जांच जारी है। बता दें अनिल सिकरवार के मकान में लगे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को बदमाशों ने गैस कटर से काटकर लाखों रुपए लूट लिए। रात 3:17 बजे सफेद कार में सवार चार से पांच बदमाश एटीएम पर पहुंचे और महज 17 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। कैमरे पर ब्लैक स्प्रे किया, एटीएम काटा बदमाशों ने सबसे पहले एटीएम के फ्रंट कैमरे पर ब्लैक स्प्रे कर उसे बंद कर दिया। इसके बाद हैंडली गैस कटर मशीन से एटीएम के चेसिस को काटकर उसमें रखा कैश निकाला और फरार हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले बदमाश फरार एटीएम के पास संदिग्ध गतिविधियां देखकर एक स्थानीय नागरिक ने डायल 100 पर सूचना दी। पुलिस और अन्य थानों का बल तुरंत मौके पर पहुंचा, लेकिन बदमाश वहां से पहले ही भाग चुके थे। वारदात का तरीका और संभावित गैंग घटनास्थल पर जांच के बाद पुलिस ने पाया कि एटीएम कटा हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में एक सफेद रंग की कार और उसमें सवार संदिग्ध दिखे। पुलिस को शक है कि इस वारदात का तरीका हरियाणा की मेवाती गैंग से मेल खाता है। हालांकि, डबरा के पिछोर रोड पर इसी महीने हुई एटीएम लूट में सहारनपुर की वाहिद गैंग का नाम सामने आया था। एटीएम लूट की घटना के बाद पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जिस बिल्डिंग में एटीएम लगा था, वहां के सीसीटीवी कैमरों में वारदात कैद हो गई। फुटेज में बदमाशों की सफेद रंग की कार और चार से पांच लोगों की मौजूदगी नजर आई है। ये फुटेज शुक्रवार तड़के 3:17 बजे के हैं। पुलिस अब इन्हीं फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है। शाम को एटीएम में भरा था कैश जांच में पता चला कि गुरुवार शाम को ही बैंक कर्मचारियों ने एटीएम में कैश भरा था। बदमाशों ने गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन काटी और उसमें रखे लाखों रुपए लेकर फरार हो गए। पुलिस को संभावित गैंग पर शक पुलिस को आशंका है कि यह हरियाणा की मेवात गैंग हो सकती है, क्योंकि पिछले साल इसी गैंग ने एटीएम काटकर लूटपाट की थी। हाल ही में डबरा में भी इसी तरह की वारदात में 9 लाख रुपए से अधिक की लूट हुई थी, जिसमें सहारनपुर की वाहिद गैंग का नाम सामने आया था। एएसपी ग्वालियर अखिलेश रैनवाल ने बताया सीसीटीवी फुटेज में सफेद कार और उसमें सवार बदमाश नजर आए हैं। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके की नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *