ग्वालियर में ऑफिस के बाहर खड़ी बाइक चोरी:चोर पैदल आया, मास्टर चाबी से लॉक खोला और ले गया बाइक

ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र के गांधीनगर में बदमाश ने शनिवार रात ऑफिस के बाहर खड़ी बाइक का मास्टर चाबी से लॉक खोला और लेकर फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें नकाबपोश बाइक ले जाता दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने पड़ाव थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना रात करीब 9:45 बजे की बताई जा रही है, हालांकि सीसीटीवी फुटेज रविवार सुबह सामने आया। बाइक मालिक ने पड़ाव थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। चंद मिनट में उड़ाई बाइक जानकारी के मुताबिक पड़ाव थाना क्षेत्र के गांधीनगर में एडवोकेट सिंघल का कार्यालय है, जहां कई कर्मचारी कार्यरत हैं। शनिवार रात एक कर्मचारी ऑफिस में काम कर रहा था और उसकी बाइक कार्यालय के बाहर खड़ी थी। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि रात करीब 8:41 बजे ब्लैक कपड़े पहने एक नकाबपोश युवक पैदल वहां पहुंचता है। वह पहले बाइक के पास से आगे निकल जाता है, फिर वापस लौटता है और कुछ ही मिनटों में मास्टर चाबी से बाइक का लॉक खोलकर उसे चोरी कर ले जाता है। बाइक नहीं मिलने पर खंगाले कैमरे काम खत्म करने के बाद जब कर्मचारी ऑफिस के बाहर आया तो बाइक नहीं थी। उसने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने ऑफिस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें बाइक चोरी की पूरी वारदात कैद मिली। पुलिस का कहना है पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *