ग्वालियर में कारपेंटर ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:मां जब जगाने गई तो कमरे में मफलर से लटका मिला

ग्वालियर में एक युवक ने खाना खाने के बाद अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के पंडित मोहल्ले में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात की है। घटना का पता उस समय चला जब मृतक की मां उस जगाने पहुंची। वह मफलर के फंदे पर लटका हुआ मिला। जिसकी सूचना परिजनों पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। मृतक के भाई दशरथ नामदेव ने बताया- वह कारपेंटर का काम करता था और शराब पीने का आदी था। उसकी पत्नी एक महीने से अपने मायके में रह रही थी। शनिवार रात को भी शराब पीकर आया था। खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब उसे उठाने पहुंचे तो वह फंदे पर लटका मिला था। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि युवक ने किन कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दी है, पुलिस को जांच में मृतक युवक के शव के पास कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। मां जगाने पहुंची तक पता चला ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के पंडित मोहल्ला निवासी रिंकू नामदेव (25) शनिवार रात घर पहुंचा और खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह जब वह सोकर नहीं जागा तो मां उसे जगाने के लिए पहुंची। पता चला कि उसने मफलर का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुरानी छावनी थाना सर्किल के सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया- थाने पर सूचना मिली थी कि एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, सूचना मिलने पर थाने के बल मौके और पहुंचा था। जांच के बाद में मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। जांच की जा रही है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *