ग्वालियर में जमीन विवाद में गोली चली:10 बीघा जमीन को लेकर पति पर देवर ने चलाई गोली, महिला को जा लगी

ग्वालियर के नौगांव में बुधवार शाम जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक महिला गोली लगने से घायल हो गई। महिला अपने पति और देवर के बीच बीच-बचाव करने पहुंची थी, तभी उसे गोली लग गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। कंपू थाना क्षेत्र के नौगांव निवासी 30 वर्षीय कृष्णा गुर्जर ने शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार, उनके पति जोगेंद्र गुर्जर और छोटे भाई धर्मवीर के बीच 10 बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे धर्मवीर अपने एक साथी के साथ जोगेन्द्र के पास आया और झगड़ा करने लगा। जब कृष्णा बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो धर्मवीर ने जोगेन्द्र पर गोली चला दी। यह गोली कृष्णा के पैर में जा लगी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस को घटना पर संदेह है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस जगह गोली चलने की बात बताई गई है, वहां किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। महिला बोलीं-जमीन को लेकर पति-देवर में विवाद
घायल महिला कृष्णा गुर्जर ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए बताया कि जमीन को लेकर उसके पति जोगेन्द्र और देवर धर्मेंद्र में विवाद हो रहा था, पति और देवर में हो रहे विवाद में जब वह बीच बचाव करने गई तो, उसके देवर धर्मेंद्र ने उसे अवैध हथियार से गोली मार दी। देवर धर्मेंद्र के साथ उसका एक अन्य साथी भी मौजूद था। वारदात के बाद देवर धर्मेंद्र उसका साथी मौके से फरार हो गया था, विवाद जमीन को लेकर हुआ था। घायल महिला कृष्ण ने बताया कि इससे पहले भी देवर उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे चुका था। जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी
कम्पू थाना सर्कल के सीएसपी रॉबिन जैन का कहना है कि जमीन की विवाद को लेकर दो भाइयों में झगड़ा हो गया था, झगड़े के बीच बचाव करने जब महिला पहुंची तो एक भाई ने हथियार से गोली चला दी थी, गोली महिला के पैर में लगी थी। घायल महिला को परिजनों ने इलाज की अस्पताल में भर्ती कराया था, घटना की सूचना पर थाने का बल मौके पर पहुंचा था। फिलहाल महिला की शिकायत पर दोनों हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *