ग्वालियर में नाबालिग का अपहरण, गैंगरेप:कट्‌टा दिखाकर होटल ले गए दो युवक, नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई; जान से मारने की धमकी दी

ग्वालियर में नाबालिग को कट्‌टे की नोक पर अगवा कर गैंगरेप का मामला सामने आया है। वारदात 5 अगस्त 2025 की है। आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी थी। जिससे डरकर वह चुप रही। वे उसे बार-बार मिलने के लिए बुलाने लगे। जिससे परेशान होकर नाबालिग ने परिजन को सारी बात बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर मंगलवार रात हजीरा थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 17 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बताया कि 5 अगस्त को वह घर से नाश्ता लेने के लिए निकली थी। लौटते वक्त चार शहर का नाका के पास उसे राहुल लोधी और कल्लू खां मिले। उन्होंने उसे कट्‌टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। फिर जबरदस्ती एक्टिवा पर बैठा लिया। नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म
दोनों आरोपी नाबालिग को लेकर भिंड रोड पर दीनदयाल नगर में होटल अमेरिकन पहुंचे। यहां एक कमरे में ले जाकर उसे शराब पिलाई। फिर कोल्ड ड्रिंक पीने को दी, इससे नाबालिग के हाथ-पैर सुन्न हो गए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने बारी-बारी उससे रेप किया। गैंगरेप के बाद आरोपियों ने नाबालिग को धमकी दी कि किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे। होटल में मिलने के लिए बुलाने लगे
धमकी से डरी-सहमी नाबालिग ने चुप्पी साध ली। लेकिन आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। होटल में मिलने के लिए बुलाने लगे। धमकाने लगे कि उनकी बात नहीं मानी तो नाबालिग को बदनाम कर देंगे। पीड़िता के मुताबिक, मुरैना के रहने वाले राहुल और कल्लू उसे कोचिंग के बाहर अक्सर मिलते थे। उनसे सामान्य बातचीत होती थी। ये खबर भी पढे़ं… 16 साल की छात्रा से जंगल में गैंगरेप, वीडियो बनाया दतिया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। नाबालिग ने रात में जो रिपोर्ट लिखाई है, उसके मुताबिक 5 युवकों ने दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *