ग्वालियर में पेट्रोल पंप पर चली गोली:पुरानी रंजिश के चलते पंप संचालक ने चलाई गोली, आरोपी हिरासत में

ग्वालियर में बुधवार रात को विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर विवाद के बाद गोली चली है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और पुलिस ने फायरिंग करने वाले पंप संचालक को ही हिरासत में ले लिया है। झगड़ा पुरानी रंजिश को लेकर हुआ है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर के गोला का मंदिर स्थित पिंटू पार्क अभिनंदन वाटिका के पीछे रहने वाले भूपेंद्र सिंह गुर्जर का प्रमोद शर्मा नामक युवक से विवाद चल रहा है। प्रमोद शर्मा पेट्रोल पंप के संचालक हैं और विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में कलेक्ट्रेट के पास उनका पेट्रोल पंप है। बुधवार रात को भूपेंद्र जब पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो दोनों अचानक आमने-सामने आ गए और झगड़ा हो गया। दोनों में मारपीट हुई है इसके बाद पंप संचालक प्रमोद शर्मा ने अपनी लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर दी। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया पुलिस ने इस मामले में पंप संचालक को हिरासत में लेकर लाइसेंस की बंदूक को जब्त कर लिया है। जमीन के लेन-देन पर है विवाद
ऐसा बताया गया है कि फरियादी और आरोपी के बीच में एक जमीन को बेचने के बाद लेन-देन का विवाद है। इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष बुधवार शाम को आमने-सामने आ गए थे। जिस पर पहले कहासुनी हुई फिर मारपीट हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *