ग्वालियर में एक प्रॉपर्टी कारोबारी का 4 बदमाशों ने अपहरण कर लिया। वे उसे कार में बंधक बनाकर 2 घंटे तक सड़कों पर घुमाते रहे। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम पानी की टंकी के पास टाइगर चौक की है। रविवार रात करीब 9 बजे घटना का पता चलते ही पुलिस एक्टिव हुई और घेराबंदी शुरू कर दी तो बदमाश प्रॉपर्टी डीलर को छोड़कर भाग गए। सोमवार दोपहर को पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पैसे को लेन-देन को लेकर विवाद ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम निवासी गिर्राज डंडोतिया पुत्र राम गोविंद डंडोतिया एक प्रॉपर्टी कारोबारी है। रविवार रात 9 बजे अपनी टाइगर चौक स्थित दुकान पर बैठे थे। तभी अरविंद गुर्जर और शेरू गुर्जर उर्फ शशांक का पुराने लेन-देन को लेकर कॉल आया। वे धमकाने लगे। विरोध किया तो उसे उठा ले जाने की धमकी दी। धमकी से घबराए गिर्राज ने मामा को कॉल लगाकर बुला लिया। इसी बीच अरविंद गुर्जर और शेरू गुर्जर उर्फ शशांक एक कार से वहां पर पहुंचे। उनके 2 अन्य साथी बाइक पर थे। आते ही उन्होंने मारपीट की और उसे कार में पटक लिया। जब मामा ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनकी मारपीट कर उसे लेकर चले गए। इसके बाद वह उसे सड़कों पर चलती कार में मारपीट करते रहे। सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए शहर में नाकाबंदी लगाई तो बदमाश घबराकर प्रॉपर्टी कारोबारी को सड़क पर ही छोड़कर भाग गए। फिलहाल पुलिस में पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह खबर भी पढ़ें… शिवाय बोला- किडनैपर ने थप्पड़ मारा तो मैंने लात मारी ग्वालियर में 13 फरवरी को मां की आंख में मिर्ची झोंक कर 6 साल के शिवाय के अपहरण के आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। बदमाशों की लास्ट लोकेशन और बच्चे की बरामदगी के बाद जांच का दायरा मुरैना पर केंद्रित हो गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…


