ग्वालियर में बच्चों के मिड डे मील में निकला मेंढक:स्टाफ ने वीडियो बनाकर अधिकारियों को भेजा; जिला पंचायत सीईओ बोले- जांच के बाद कार्रवाई होगी

ग्वालियर के शासकीय प्राथमिक विद्यालय गोकुलपुर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बच्चों को परोसे गए मिड डे मील में मेंढक जैसा बड़ा जीव निकल आया। भोजन की बाल्टी खोले जाने पर स्टाफ ने जीव को देखा और तुरंत उसका वीडियो बनाकर विभागीय अधिकारियों को भेजा। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल के बच्चों में डर और घिन की स्थिति बन गई। गुणवत्ता को लेकर पहले भी कई शिकायतें विद्यालय स्टाफ और बच्चों के अनुसार, मिड डे मील की गुणवत्ता पर पहले भी कई बार सवाल उठाए जा चुके हैं। कई मौकों पर खाने में बदबू, कीड़े और दूषित सामग्री मिल चुकी है। इसके बावजूद न तो गुणवत्ता सुधरी और न ही जिम्मेदारों ने कार्रवाई की। सोमवार की घटना ने स्थिति की गंभीरता को और उजागर कर दिया। अधिकारियों बोले- मामले की जांच होगी मामले को लेकर जिला पंचायत सीईओ सोजान सिंह रावत से बात की गई। उन्होंने बताया कि घटना पहली बार उनके संज्ञान में आई है। मिड डे मील से जुड़ी शिकायतों की जांच करवाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ किसी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर मिड डे मील की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता बढ़ा दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *