ग्वालियर में बेकरी संचालक के बेटे की मौत:रात को खाना खाकर सोने गया था, सुबह नींद से ही नहीं जागा

ग्वालियर में एक बेकरी शॉप संचालक के बेटे की मौत हो गई। 38 वर्षीय बेटा रात को खाना खाकर सोने गया था, लेकिन सुबह नींद से नहीं जागा। जब परिजन ने उसे देखा, तो उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी और वह ठंडा पड़ चुका था। तत्काल परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने नब्ज जांचते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की परिस्थितियां संदिग्ध नजर आने पर पुलिस को सूचना दी गई। यह घटना रतन कॉलोनी, जनकगंज की है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है और मर्ग कायम कर लिया है। आशंका जताई जा रही है कि मौत कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई है। शहर के जनकगंज थाना क्षेत्र स्थित रतन कॉलोनी निवासी अनिल मलिक व्यापारी हैं। उनकी बेकरी शॉप है, जिस पर उनका 38 वर्षीय बेटा हिमांशु मलिक भी काम संभालता था। बुधवार रात हिमांशु रोज की तरह घर पहुंचा और रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। गुरुवार सुबह वह नींद से नहीं जागा। दुकान का समय होने पर पिता बेकरी शॉप के लिए निकल गए। दोपहर करीब 12 बजे जब मां उसे जगाने पहुंचीं, तो वह बिल्कुल ऐसे पड़ा था, जैसे शरीर में कोई जान नहीं हो। उन्होंने कई बार उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जब मां गीता मलिक ने उसका शरीर छूकर देखा, तो वह ठंडा पड़ चुका था। इसके बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने नब्ज जांचते ही उसे मृत घोषित कर दिया। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिलने पर जनकगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया। साथ ही मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। जनकगंज थाना पुलिस के अनुसार, युवक की मौत सोते समय हुई है। पोस्टमार्टम कराया गया है और मौत के कारण शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *