ग्वालियर में बैंक काउंटर पर खड़े बुजुर्ग से चोरी:थैला काटकर 60 हजार नकदी ले गया शातिर; CCTV फुटेज के आधार पर तलाश जारी

ग्वालियर के महाराजबाड़ा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में एक बुजुर्ग के साथ चोरी की वारदात सामने आई है। बैंक के अंदर लाइन में खड़े बुजुर्ग का थैला काटकर उसमें रखे 60 हजार रुपए चुरा लिए गए। पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित की पहचान सोना सिंह यादव (58) के रूप में हुई है, जो कम्पू क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे 11 दिसंबर की दोपहर करीब ढाई बजे अपनी पत्नी आशा देवी के खाते में 60 हजार रुपए जमा करने बैंक पहुंचे थे। काउंटर नंबर 22 पर मौजूद कर्मचारी ने बताया कि खाते में पैन कार्ड लिंक नहीं है और उन्हें काउंटर नंबर 9 पर जाना होगा। इसके बाद सोना यादव पैन कार्ड लिंक कराने के लिए लाइन में लग गए। अपनी बारी आने का इंतजार करने लगे। लाइन में खड़े चोर ने की वारदात उसी दौरान उनके पीछे खड़े एक अज्ञात चोर ने उनके हाथ में टंगा एक कपड़े के थैले को नीचे से काटकर उसमें रखी 60 हजार रुपए की नकदी निकाल ली। थैले में एक 500 और 100 के नोटों की गड्डी रखी हुई थी। अपना नंबर आते ही बुजुर्ग ने अपने थैले में हाथ डाला तो उन्हें अपने थैले में रखी नकदी गायब मिली। नकदी गायब का पता चलते ही उन्होंने तुरंत शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बैंक में लगे CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध चोर बैग से नकदी चुराते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर शनिवार देर रात को अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। चोर जल्द पकड़ा जाएगा: पुलिस कोतवाली थाना इंचार्ज मोहिनी वर्मा का कहना है कि बुजुर्ग की शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है। चोर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *