ग्वालियर में मुर्गा देने पर थाने में विवाद:वकील-दुकानदार भिड़े, एसपी ने थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी लाइन अटैच किए

ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में मुर्गा पहले देने को लेकर हुए विवाद के बाद वकील और विक्रेताओं के बीच थाने में हाथापाई हो गई। घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी देर रात थाने पहुंचे। यह विवाद पिंटो पार्क मछली मंडी में रविवार रात करीब 11:30 बजे शुरू हुआ था। विवाद के बाद एक पक्ष के थाने पहुंचने के बाद दूसरा पक्ष भी वहां आ गया, जिसके बाद दोनों के बीच थाने के अंदर मुंशी के रूम मारपीट शुरू हो गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बावजूद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हाथ उठाए। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार रात की है। पिंटो पार्क स्थित मछली मंडी में सत्यम भदौरिया, नितिन तोमर और रुद्र नामक युवक खरीदारी करने गए थे। उनका एक मछली विक्रेता चौहान से मुर्गा पहले न देने को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद मारपीट हुई। विवाद के बाद एक पक्ष शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा। इसी दौरान दूसरा पक्ष भी थाने आ गया और दोनों के बीच फिर से कहासुनी और हाथापाई शुरू हो गई। देर रात तक पुलिस मामले की जांच और कार्रवाई में जुटी थी। इस घटना में सत्यम की ओर से थाने आए एक वकील प्रभात को भी चोटें आईं। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में वकील थाने पर जमा हो गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे वकीलों ने वरिष्ठ अधिकारियों से थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की। इसके बाद, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने गोला का मंदिर थाना प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच करने के आदेश जारी कर दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *