ग्वालियर में युवती को शादी का झांसा देकर रेप:सोशल मीडिया फ्रेंड ने 4 साल तक शोषण किया, वीडियो वायरल करने की दी धमकी

ग्वालियर में सोशल मीडिया फ्रेंड ने शादी का वादा कर युवती को झांसे में लेकर रेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के नूरगंज गुरुद्वारा इलाके की है। इसके बाद दोस्त शादी का झांसा देकर पिछले चार साल से शोषण कर रहा था। अब जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे वीडियो वायरल की धमकी दी। शादी से इनकार कर दिया। धोखे का शिकार युवती थाने पहुंची और शिकायत की है। घर में अकेला पाकर की ज्यादती
ग्वालियर थाना क्षेत्र के नूरगंज गुरुद्वारे के पास रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने शिकायत की है कि पांच साल पहले उसकी मुलाकात सोशल मीडिया पर सीपी कॉलोनी मुरार निवासी सूरज सिंह चौहान पुत्र सोबरन सिंह चौहान से हुई थी। सूरज सिंह मूलत: शिवपुरी के नरवर का रहने वाला है। बातचीत के बाद उनके बीच गहरी दोस्ती हो गई। सूरज ने उसे प्रेम का प्रस्ताव दिया, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। चार साल पहले वह एक दिन घर पर अकेली थी तो सूरज उससे मिलने आया और जबरन उसके साथ गलत काम किया। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने शादी का वादा किया। झांसा देकर शोषण, वीडियो वायरल करने की धमकी
इसी बीच आरोपी ने उसके साथ के गलत फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद भी वह उसे शादी का झांसा देकर शोषण करता रहा। अब जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। धोखे और धमकी की शिकार पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। मामले में ग्वालियर थाना टीआई प्रशांत शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी अभी फरार है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। एक पुलिस टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *