ग्वालियर में सिंधिया बोले-कुछ लोग अब भी आक्रांताओं से आकर्षित:शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क को टाइगर रिजर्व बनाने पर सीएम को दिया धन्यवाद

शुक्रवार शाम ग्वालियर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विपक्ष पर तीखा जुबानी हमला किया है। केन्द्रीय मंत्री ने विपक्ष के द्वारा औरंगजेब के महिमा मंडन पर कहा कि कुछ लोग अभी भी विदेशी आक्रांताओं से आकर्षित हैं। मैं मराठा हूं और भारत माता का बेटा हूं। हमें हमारे योद्धाओं पर गर्व है। सिंधिया ने साथ ही कहा कि एक खुशी की बात यह है कि शिवपुरी का माधव नेशनल पार्क अब माधव टाइगर रिजर्व बनने जा रहा है। 10 मार्च को मेरे पिताजी स्व. माधवराव सिंधिया जी की 80वीं जन्म जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री व वनमंत्री भूपेन्द्र सिंह इसका शुभारंभ करेंगे। यह पल मेरे लिए खास रहेगा। इसके लिए सिंधिया ने सीएम व वन मंत्री का आभार भी माना है। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर सिंधिया का जोरदार स्वागत किया गया है। इसके बाद सिंधिया ने स्टेशन पर ही मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड मोबाइल कॉन्फ्रेंस 2025 में शामिल होने और भारत की क्षमता का गुणगान वहां होने पर कहा कि मोबाइल कॉन्फ्रेंस 2025 का विश्व पटल पर आयोजन किया गया। वहां भारत की क्षमता भारत की प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व को केवल यूरोप के 27 देश में ही नहीं बल्कि विश्व के देशों ने सराहा है। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भारत विश्व का नेतृत्व करने की क्षमता आज रखता है।
कुछ लोग अभी भी विदेशी आक्रांताओं से आकर्षित हैं
बता दें की विपक्ष औरंगजेब को लेकर सियासत कर उसका महिमा मंडन कर रहे हैं, इसको लेकर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि कुछ लोग अभी भी विदेशी आक्रांताओं से आकर्षित हैं। उनकी जय जयकार करने में उनको अच्छा लगता है। मैं भारत का नागरिक हूं। मुझे अपनी भारत माता पर गर्व है। हमारे योद्धाओं पर गर्व है, जिन्होंने भारत माता को आजाद करने के लिए जीवन का बलिदान किया। केवल मराठा ही नहीं चाहे वह आदिवासी समाज के हो, चाहे वह अन्य समाज के हो। इन सभी ने अपने प्राणों का बलिदान किया है। भारत का इतिहास भारत की संस्कृति कोई 200, 400 या 500 साल पुरानी नहीं बल्कि हजारों साल पुरानी है। विपक्ष यह सब इसलिए कह रहा है क्योंकि आज भी वह आक्रांताओं की मानसिकता में डूबा हुआ है। भारत आगे बढ़ रहा है और वह आज भी अतीत में अटके हुए हैं। सिंधिया ने कहा POK हमारा होना ही चाहिए
विदेश मंत्री जयशंकर द्वारा लंदन में POK को भारत मे शामिल होने पर शांति कायम होने के बयान का सिंधिया ने भी समर्थन किया है। सिंधिया का कहना है कि उनके इस बयान से किसको आपत्ति हो सकती है। उन्होंने सही कहा है POK हमारा होना ही चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *